उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा जी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी, कांग्रेस के तेज तर्रार विधायक सम्मानित नरेश सैनी जी, जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के उपाध्यक्ष मंसूर संटू जैदी के साथ उत्तर प्रदेश काँग्रेस समिति से सचिव डॉ जनक कुशवाहा भी सम्मिलित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में शिरकत की और 2022 के विधानसभा चुनावों में मजबूती से कॉंग्रेस की विचारधारा से जन जन को जोड़ने की बात रखी।
बैठक के अंतर्गत आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव के साथ संगठनात्मक समीक्षा की तथा साथ ही साथ सचिवों को निर्देश देकर स्पष्ट किया कि हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं और उसके अनुरूप सभी कार्यकर्ताओं को काम करना पड़ेगा। समीक्षा बैठक में आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ही विकल्प है, जो भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सक्षम है। सपा और बसपा अपने जनाधार खो चुकी हैं और जन मानस कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। इसलिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संघर्ष करते हुए जनमानस की समस्याओं को उठा कर उसे निदान करने की कोशिश करें।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में किसानों, मजदूरों के साथ साथ आम जनता भी निर्णय ले चुकी है कि इस तानाशाह सरकार को अब प्रदेश में टिकने नहीं देगी। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को अब धरातल पर उतर कर जनता के अधिकारों के लिए उनके साथ खड़े रहकर संघर्ष करना होगा ताकि जन जन में यह संदेश जा सके कि कॉंग्रेस हमेशा से आम जन की समस्याओं के साथ खड़ी है।