गुजरात के सूरत जिला के बारडोली लोकसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को ईडी द्वारा अपने कार्यालय में बुलाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर मार्च निकाला, जिसके तहत पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बारडोली पुलिस थाना में ले गई। जहां पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
पुलिस थाने में एक बातचीत के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपने पास गिरवी के रूप में रख ली है। जो भाजपा के इशारों पर काम करती है। हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीय सोनिया गांधी जी अस्वस्थ होने के बावजूद भी उन्हें अपने दफ्तर बुला कर अपनी क्षीण मानसिकता का परिचय दिया। जिस मामले में माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को बुलाया गया, वह भाजपा की अस्वस्थ मानसिकता की उपज है।
इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस परिवार को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। परंतु इस परिवार का इतिहास साक्षी है कि ना कभी झुका है ना झुकेगा। हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क से संसद तक भाजपा की अलोकतांत्रिक नीतियों का विरोध करने के लिए कटिबद्ध हैं।